{"_id":"60314f628ebc3ee97e2931b6","slug":"corona-became-district-free-after-nine-and-a-half-months-shamli-news-mrt526369122","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ माह बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े नौ माह बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला
विज्ञापन
साढ़े नौ माह बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला
शामली। करीब साढ़े नौ माह बाद जिला कोरोना मुक्त हुआ है। इससे पहले एक मई को जिला कोरोना मुक्त हुआ था। जिले में अब तक 3652 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं है।
सहारनपुर मंडल में कोरोना का सबसे पहला केस पिछले साल 24 मार्च को शामली जिले के कस्बा कैराना में मिला था। कैराना निवासी युवक दुबई से घर लौटा था। उपचार के बाद युवक ठीक हो गया था। इसके बाद से जिले में केस की संख्या बढ़ती चली गई। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कोरोना के केस कम होते गए और एक मई को जिले में कोरोना का कोई केस नहीं रहा था। तीन-चार दिन तक जिला कोरोना मुक्त रहा था। इसके बाद से फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे थे। सितंबर के एक दिन में कोरोना के केस की संख्या 88 तक पहुंच गई थी। 20 सितंबर के बाद फिर कोरोना कम हुआ। नवंबर माह में दिवाली व अन्य त्योहार में बाजारों में भीड़ बढ़ी तो कोरोना भी थोड़ा बढ़ा था। उसके बाद से कोरोना कम होना शुरू हुआ।
जनवरी में कोरोना के केस की संख्या पांच के आसपास चलती रही। पिछले सात दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला। जिले में चल रहा एक सक्रिय केस शनिवार को ठीक हो गया। अब जिले में कोरोना का कोई केस नहीं बचा। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। अब सक्रिय केस की संख्या शून्य हो गई है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति
पॉजिटिव मिले- 3652
ठीक हुए मरीज- 3621
कोरोना से मौत - 31
सैंपल की जांच -272920