{"_id":"695ab9dcbf4a4c2f6a06d8a9","slug":"cooperative-banks-are-fulfilling-the-needs-of-small-businessmen-baliyan-shamli-news-c-29-1-mng1005-162291-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे व्यवसायियों की आवश्यकता पूरी कर रहे सहकारी बैंक : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे व्यवसायियों की आवश्यकता पूरी कर रहे सहकारी बैंक : बालियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दि गंगा मर्केन्टाइल अरबन कोऑपरेटिव बैंक की गांधी नगर शाखा का लोकार्पण पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। डॉ.संजीव बालियान ने कहा कि सहकारी बैंक मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में छोटे व्यवसायियों, व्यक्तियों और समुदायों की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, इसलिए इस दौर में इन बैंकों की उपयोगिता बढ़ गई है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नई शाखा खुलने पर बैंक के प्रबंधन और ग्राहकों को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, एडवोकेट तेगबहादुर सैनी सहित बैंक उपाध्यक्ष डॉ. आशा जैन एवं डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन दल सिंह वर्मा शामिल रहे।
बैंक की सचिव शिवा गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक अनिल पालीवाल और अमित त्यागी को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन प्रबन्ध समिति से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश जैन ने किया।