फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conveying a message of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' (syncretic culture) along the Kanwar route.

Shamli News: कांवड़ पथ पर दे रहे गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश

Sat, 08 Aug 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 08 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Conveying a message of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' (syncretic culture) along the Kanwar route.
सौहार्द की मिसाल...कैराना रोड शिविर में शिवभक्तों का उपचार करते डॉ नदीम
शामली। कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का भी संदेश दे रही है। शामली में कांवड़ मार्ग और शिविरों में मुस्लिम चिकित्सक और व्यापारी शिवभक्तों की सेवा में जुटकर भाईचारे की मिसाल भी कायम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सात दिन से शिवभक्तों की सेवा में जुटे दिलशाद और साजिद

कुड़ाना निवासी दिलशाद और बनत निवासी साजिद पेशे से व्यापारी हैं। दोनों पिछले सात दिनों से मुजफ्फरनगर रोड पर शिवभक्तों को केले, समोसे, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और शिवभक्तों की सेवा कर जो आत्मिक संतोष मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

निशुल्क उपचार कर रहे डॉ. नदीम और डॉ. शबनम
झिंझाना निवासी डॉ. नदीम और थानाभवन निवासी डॉ. शबनम निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं। दोनों पिछले सात वर्षों से कैराना रोड स्थित कांवड़ शिविर में शिवभक्तों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कर रहे हैं। सुबह और शाम शिविर में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। उनका कहना है कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी उनका यह सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सुबह सेवा के लिए निकल पड़ते हैं बिला उर्फ बिलाल

कांधला निवासी कपड़ा व्यापारी बिला रॉक उर्फ बिलाल प्रतिदिन अपनी कार में केले, पानी, बिस्कुट और अन्य खाद्य सामग्री रखकर कांवड़ मार्ग पर निकल पड़ते हैं। दो से तीन घंटे तक वह शिवभक्तों की सेवा करते हैं। उनका कहना है कि सभी धर्म प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं।

शामली नगर पालिका के चेयरमैन अरविंद संगल के अनुसार श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सभी समाज के लोग मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। यही शामली की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है और यह पूरे समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

सौहार्द की मिसाल...कैराना रोड शिविर में शिवभक्तों का उपचार करते डॉ नदीम

सौहार्द की मिसाल...कैराना रोड शिविर में शिवभक्तों का उपचार करते डॉ नदीम

सौहार्द की मिसाल...कैराना रोड शिविर में शिवभक्तों का उपचार करते डॉ नदीम

सौहार्द की मिसाल...कैराना रोड शिविर में शिवभक्तों का उपचार करते डॉ नदीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed