फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Controversy over wearing glasses killed one, injured four

Shamli News: चश्मा लगाने पर हुए विवाद एक की मौत, चार घायल

Fri, 28 Jul 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Controversy over wearing glasses killed one, injured four
मृतक मुन्ना का फाइल फोटो।
बाबरी (शामली)। बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में दो युवकों के बीच चश्मा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें परिवार की महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में सोमवार को युवक सोमीन और सद्दाम के बीच चश्मा लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। सद्दाम, सोमीन का चश्मा लगाने का प्रयास कर रहा था। उस समय ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था तथा दोनों को घर भेज दिया था। आरोप है कि बुधवार को फिर से सद्दाम और सोमीन पक्ष के लोगों के बीच पहले तो कहासुनी हुई। जो देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि सद्दाम पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से सोमीन के परिवार पर हमला कर दिया। जिसके चलते सोमीन, उसकी मां जरीफा, भाई मुन्ना, शौकीन, इसाक घायल हो गए। घायलों को लेकर परिजन थाने पहुंचे। बाबरी पुलिस ने घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर मुन्ना की हालत को गंभीर देखते हुए सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया गया। उपचार के दौरान मुन्ना (23) की बुधवार की देर रात ही मौत हो गई। देर शाम तक मुन्ना का शव गांव में नहीं पहुंचा। परिजन शव को लेने के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरी थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीन आरोपियों सन्नव्वर, इसरार, मुंतियाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहले ही इस प्रकरण मेंं मारपीट का मामला दर्ज था। अब आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी। जल्द ही सभी आराेपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- शादी की तैयारियां गम में बदली
मुन्ना के भाई अबरार ने बताया कि मुन्ना के लिए बृहस्पतिवार को सहारनपुर रिश्ते के लिए लड़की देखने जाना था, परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन बुधवार की रात को ही परिवार में मातम छा गया। मुन्ना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।

मृतक मुन्ना का फाइल फोटो।

मृतक मुन्ना का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed