फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Controversy over playing PUBG, four injured in firing

पब-जी खेलने को लेकर विवाद, फायरिंग में चार घायल

Tue, 25 Aug 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Controversy over playing PUBG, four injured in firing
शामली सीएचसी में भर्ती हसनपुर गांव का घायल संजय शर्मा - फोटो : SHAMLI
पब-जी खेलने को लेकर विवाद, फायरिंग में चार घायल
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में पब-जी गेम को लेकर हुए विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक पक्ष के तीन भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव हसनपुर में रविवार शाम अमन पुत्र संजय शर्मा और विशाल उर्फ गोलू पुत्र अमरपाल मोबाइल पर पब-जी खेल रहे थे। दोनों के बीच खेल को लेकर विवाद हो गया। उस समय अमन का भाई आकाश दोनों को डांटते हुए अमन को अपने साथ ले गया। विशाल ने फोन कर अपने भाई विक्की उर्फ विक्रांत को जानकारी दी। आरोप है कि विक्रांत तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा। दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और तमंचे के बट से हमला कर दिया। इस दौरान शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने इस मामले की तहरीर लांक चौकी पर दी साथ ही डायल 112 पर भी शिकायत की। पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने पुलिस से बच्चों के बीच का आपसी विवाद बताते हुए सुबह चौकी पर आने की बात कही। अमन के दादा श्रीनिवास शर्मा का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पर असलाह लेकर पहुंचे और फायरिंग कर दी। जिसमें उसके पुत्र संजय के कंधे में गोली लगी जबकि पड़ोस में रहने वाले राजकुमार की दो पुत्री पूजा व ऋतु और पुत्र मोहित छर्रे लगने से घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि श्रीपाल, विक्की उर्फ विक्रांत, गोलू उर्फ विशाल, शीशपाल, अर्णव उर्फ रेंचू और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
हसनपुर गांव में दो बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बढ़ने के कारण दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई है, इसमें कई लोगों को छर्रे लगे हैं। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और गांव में स्थिति सामान्य है। - विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed