{"_id":"69b460195251bf8f520b5807","slug":"controversy-escalates-over-the-name-of-the-toll-plaza-shamli-news-c-26-1-sal1002-161328-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टोल प्लाजा के नाम को लेकर बढ़ा विवाद, करौदा हाथी के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टोल प्लाजा के नाम को लेकर बढ़ा विवाद, करौदा हाथी के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
Sat, 14 Mar 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के नाम को लेकर गांव बंतीखेडा और करौदा हाथी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गांव करौदा हाथी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से टोल प्लाजा का नाम करौदा हाथी करने की मांग की।
ग्रामीणों ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पानीपत-खटीमा मार्ग से दक्षिण दिशा में स्थित टोल प्लाजा गांव करौदा हाथी में ही संचालित हो रहा है। उनका कहना है कि जिस भूमि पर टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है, वह जमीन करौदा हाथी गांव के किसानों से अधिग्रहित की गई है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल प्लाजा पर बंतीखेडा का नाम अंकित कर दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बंतीखेडा गांव टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर दूर है, जबकि करौदा हाथी की दूरी करीब 500 मीटर है। ऐसे में टोल प्लाजा पर करौदा हाथी का नाम दर्ज किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर करौदा हाथी का बोर्ड लगाए जाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को गांव बंतीखेडा के सैकड़ों ग्रामीण भी कलक्ट्रेट पहुंचे थे और टोल प्लाजा पर बंतीखेडा का नाम न लगाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना था कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी गजट प्रकाशन में इस टोल प्लाजा का नाम स्पष्ट रूप से बंतीखेडा टोल प्लाजा दर्ज है। इस मामले में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था।