{"_id":"612687e58ebc3e79e4659016","slug":"contract-worker-scorched-after-being-hit-by-current-shamli-news-mrt55333054","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी झुलसा
चौसाना। गांव दथेड़ा में 32 केवी बिजलीघर पर कार्यरत संविदाकर्मी अनिल लाइन पर काम करते समय अचानक आए करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे उपचार के लिए हरियाणा के करनाल में भर्ती कराया गया है।
चौसाना क्षेत्र के दथेड़ा गांव निवासी अनिल गांव में स्थित बिजलीघर पर संविदाकर्मी है। बुधवार दोपहर को संविदाकर्मी अनिल बिजलीघर से शटडाउन लेकर किसान अनिल के खेत में हाईटेंशन लाइन के टूटे तार को ठीक करने गया था। लाइन ठीक करने के दौरान अचानक करंट आने से अनिल झुलस गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे करनाल के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन पर शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट छोड़ने का आरोप लगाया। विद्युत निगम के एसडीओ पंकज राठौड़ ने बताया कि इस मामले की जानकारी की जाएगी।