फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Continue to sell papers, not even a filing

नामांकन पत्रों की बिक्री जारी, दाखिल एक भी नहीं

Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Continue to sell papers, not even a filing
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन थानाभवन से विधायक सुरेश राणा, अब्दुल राव वारिस, कैराना से भाजपा सांसद की बेटी मृगांका, शामली जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान समेत 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खरीदे हैं। जबकि नामांकन किसी ने भी नहीं कराया।
विज्ञापन


  बुधवार को कलक्ट्रेट में बनाए गए कैराना विधानसभा कक्ष में भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह, प्रवीण कुमार गर्ग शामली, धर्मवीर सिंह मछरौली, शामली विधानसभा क्षेत्र से सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने सपा, भारतीय जनता दल (टी) से ओमपाल सिंह भभीसा, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश राणा, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस  बसपा, राव मुसर्रत बेगम निर्दलीय, अतर सिंह गढ़ी अब्दुल्ला खां, आकाश सैनी पुत्र मुुकेश सैनी गढ़ी अब्दुल्ला खां की ओर से   अधिवक्ताओं एवं उनके समर्थकों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन


 सुबह 11 बजे लेकर दोपहर तीन बजे तक जिले की तीनों विधानसभाओं से राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक भी नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी के समक्ष जमा नहीं किया गया। कैराना के एसडीएम भानुप्रकाश यादव, शामली एसडीएम एमपी सिंह, ऊन एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम भरत पांडे ने बताया कि पिछले दो दिनों में 14 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। पहले दिन थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप उसके बेटे भारत कश्यप, मंजू कश्यप, नासिर अली ने पर्चे खरीदे थे। दूसरे दिन चुनाव के व्यय प्रेक्षक शंभू सिंह यादव, डीएम सुजीत कुमार, एएसपी अनिल कुमार झा ने नामांकन पत्र कक्षों को जायजा लिया।

चुनाव खर्च पर पुलिस प्रशासन रखे नजर
थानाभवन। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षक ने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीम से चुनाव खर्च और आचार संहिता पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा।

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा थानाभवन विधानसभा में लगाए गए चुनाव पर्यवेक्षक शंभू सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया। वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां पर उन्होंने बैठक ली। अधिशासी अधिकारी रवियादव, थानाप्रभारी अनुराधा सिंघल से चुनावों को लेकर वार्ता की।


निर्देश दिए कि चुनाव में आयोग द्वारा प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्चों की सीमा तय की गई है। उस पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव कराने में कोताही बिल्कुल नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed