फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Container hits bus on Delhi Dehradun Expressway in Shamli, 24 passengers injured

एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: कंटेनर ने बस में टक्कर मारी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 24 लोग हुए घायल

Sat, 09 Sep 2023 05:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Sep 2023 05:24 PM IST
सार

Accident in Shamli : शामली में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान हाईवे पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि हादसे में 24 यात्री घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Container hits bus on Delhi Dehradun Expressway in Shamli, 24 passengers injured
शामली में बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली जनपद में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 24 यात्री घायल हो गए हैं। बताया गया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कंटेनर ने बस में मारी टक्कर
बाबरी में पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के पास गोल चक्कर पर शनिवार तड़के 4:30 बजे कंटेनर ने बस में में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार महिलाओं समेत 24 यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस, एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह बस के आगे के हिस्से में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायलों को प्राइवेट और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना पाते ही बाबरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन

हरदोई के ताडियाव के रहने वाले बस चालक वेदपाल ने बताया कि शनिवार को वह बस में मजदूरों को लेकर पंजाब के जालंधर जा रहा था। सभी को जालंधर में आलू की बुवाई करनी थी। बताया कि जैसे ही पानीपत-खटीमा मार्ग पर दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के गोल चक्कर के पास पहुंचा तो सामने से तीव्र गति से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बस के आगे के हिस्से में फंस गया। उसके पैर बस के बोनिट में फंस गए।

वहीं, लखीमपुर खीरी के महमूदनगर निवासी रविंद्र, उदयराज, हरदोई का ताडियाव का कृष्ण, अर्चना, हरदोई की ओमवती पत्नी प्रकाश, अजय प्रताप, रागवेंद्र, प्रकाश, सीतापुर का शुभम, हरदोई के ताडियाव का सचिन, सोमित, अतुल ,पवन, उमेश, मंजीत, रजनी, सरजीत, अनिता, गीता पत्नी छोटेलाल, अर्चना, लखीमपुर का महमूद नगर का अजय प्रताप आदि समेत 24 घायल हो गए। कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चा लक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

एक ही साइड से वाहनों का आवागमन बना हादसे की वजह
हरदोई के ताडियाव के कृष्ण ने बताया कि जिस मार्ग से बस जालंधर के लिए जा रही थी। वहां पर एक ही मार्ग से दोनों साइड के वाहनों का आवागमन किया जा रहा था। दूसरा रास्ता निर्माणधीन होने के कारण बंद था। दूसरा तेज बारिश भी पड़ रही थी। तेज बारिश और एक ही साइड से वाहनों का आवागमन ही हादसे की वजह बना।

जगा तो घायलावस्था में पड़ा था
हरदोई के अजय प्रताप ने बताया कि हर साल हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के मजदूर जालंधर में आलू या फिर अन्य फसलों को लगाने के लिए जाते हैं। मैं भी बस में सफर कर रहा था। बारिश आ रही थी। जिसके कारण कुछ देर के लिए सो गया। अचानक ही तेज झटका लगा और मैं घायलावस्था में पड़ा था। हादसा कैसे हुआ, मुझे नहीं पता।

पुलिस बनी फरिश्ता
हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मची हुई थी। इसी दौरान बाबरी थाना पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। चीख पुकार मचा रहे यात्रियों को बसों से निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया। चालक वेदपाल बस के बोनेट और सीट के बीच में फंस गया था। पुलिस के जवानों ने करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हालांकि, चालक की हालत में सुधार है। उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed