फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumption of eye drops in hospitals increased tenfold

Shamli News: अस्पतालों में आई ड्रॉप की खपत दस गुना बढ़ी

Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Consumption of eye drops in hospitals increased tenfold
शामली जिला अस्पताल में पर्ची बनवाो के लिये मरीजो की लगी भीड
शामली। जिले में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भीड़ लग रही है। इसके चलते अस्पतालों में आई ड्रॉप की खपत दस गुना से बढ़ गई है। जिला अस्पताल में पहले एक दिन में करीब 20 आई ड्रॉप खर्च होतीं थीं। अब लगभग 200 से अधिक आई ड्रॉप का वितरण हो रहा है। यही हाल सीएचसी शामली का है। सीएमओ का कहना है कि आई ड्रॉप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को आंखों की जांच कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब दस दिन से आई फ्लू का प्रकोप चल रहा है। आई फ्लू कम होने के बजाए बढ़ रहा है। इस पर अभी नियंत्रण नहीं हो रहा है। अस्पतालों में ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की भीड़ लगी है। ओपीडी में मरीजों की आंखों की जांच कर दवा दी जा रही है। मरीजों की भीड़ बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में आई ड्रॉप की खपत भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया आई फ्लू के मरीज अभी कम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार को ओपीडी में 185 मरीज आए, जिनमें 150 से अधिक मरीज आई फ्लू से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले एक दिन में मुश्किल से 15 से 20 आई ड्रॉप खर्च होती थी। अब रोजाना 150 से 200 तक आई ड्रॉप का वितरण मरीजों को किया जा रहा है। उधर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया पहले सीएचसी में बहुत कम संख्या में आई ड्रॉप खर्च होती थी। अब आई फ्लू के मरीज ज्यादा आने से रोजाना 200 से ज्यादा आई ड्रॉप का वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आई ड्रॉप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी अस्पतालों में आई ड्राॅप उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed