फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction work of embankments started in Lakshmipura

Shamli News: लक्ष्मीपुरा मे तटबंधों के निर्माण का कार्य शुरू, बरसात के दिनों में आई थी आफत

Mon, 18 Mar 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Construction work of embankments started in Lakshmipura
चौसाना। यमुना नदी किराने लक्ष्मीपुरा गांव में पिछले वर्ष बरसात के दिनों में पानी के बहाव के कारण टूटे तटबंधों को ठीक करने का काम ड्रेनेज विभाग की निगरानी में शुरू हो गया है। यमुना के तेज बहाव के कारण लक्ष्मीपुरा का करीब एक किलोमीटर का रकबा बह गया था।
विज्ञापन


चौसाना के गांव लक्ष्मीपुरा में पिछले वर्ष अगस्त माह में बरसात के कारण पहाड़ों से आए तेज पानी के बहाव में तटबंध टूटकर बह गए थे, जिसके बाद गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था। मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व डीएम रविंद्र कुमार अमले के साथ पहुंचे थे और ग्रामीणों व अधिकारियों से वार्ता करते हुए लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया था। करीब आठ महीने बाद तटबंधों को दोबारा से तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। जहां जेसीबी मशीन गड्ढे की खोदाई का काम कर रही है, ताकि यमुना की पानी की सतह से भी नीचे तक पत्थर डालकर तटबंध बनाए जा सके। जिससे आने वाले समय में गांव को बाढ़ जैसे हालात से बचाया जा सके। एसडीओ ड्रेनेज अशोक धीमान का कहना है कि कार्य को तेजी के साथ निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed