फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of sports stadium could not start even after having funds

Shamli News: धन होने पर भी खेल स्टेडियम का शुरू नहीं हो सका निर्माण

Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of sports stadium could not start even after having funds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भैंसवाल खेल स्टेडियम निर्माण में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन की लापरवाही सामने आई है। धनराशि उपलब्ध होने के बाद निर्माण एजेंसी के अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
अब हालात यह हो गए कि स्टेडियम का प्रोजेक्ट भी खत्म हो चुका है और दो करोड़ की धनराशि लखनऊ मुख्यालय को वापस भेज दी गई है। अब नया प्रोजेक्ट बनाकर खेल निदेशालय के यहां पेश होगा, इसके बाद नई धनराशि मांगी जाएगी।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना के तहत पांच साल पहले भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। शासन की ओर से यूपीपीसीएल को कार्यदाई संस्था नियुक्त किया गया। कार्यदायी संस्था ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू खेल स्टेडियम की तर्ज पर भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन तैयार कराया। शासन से स्टेडियम की प्रशासकीय वित्तीय समिति, योजना विभाग और तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण एजेंसी की ओर से स्टेडियम का टेंडर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से डेढ़ साल पहले दो करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए थे। भूमि राजस्व विभाग से क्षेत्रीय खेल विभाग को हस्तांतरित न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
गत 30 जुलाई को यूपी कैबिनेट की बैठक में खेल स्टेडियम को अनुमोदन मिल गया था। शासन की ओर प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार की ओर से गत पांच अगस्त को तत्कालीन डीएम रविंद्र सिंह को पत्र भेजकर क्षेत्रीय खेल विभाग के रिकार्ड में दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
स्टेडियम की भूमि पिछले तीन माह से निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन के कब्जे में है, लेकिन स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
प्रोजेक्ट मैनेजर मथन सिंह ने बताया कि खेल विभाग ने निर्माण एजेंसी से दो करोड़ की धनराशि वापस मंगा ली। अब नया प्रोजेक्ट बनाकर धनराशि अवमुक्त कराने की मांग खेल निदेशालय से की जाएगी।

जिले के उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी त्यागी का कहना कि भैंसवाल खेल स्टेडियम का 24 करोड़ 95 लाख की धनराशि का पूरा प्रोजेक्ट था, लेकिन समय से काम शुरू न होने के कारण प्रोजेक्ट खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed