शामली बाईपास का निर्माण जल्द हो : राणा
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शामली बाईपास की भूमि अधिग्रहण का कार्य प्राथमिकता से इसी माह पूरा कर लिया जाए। बरसात में क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत कराई जाए। किसी भी कीमत में सड़कों में गड्ढे न हों।
सोमवार को शाम तक कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दिल्ली-शामली, सहारनपुर,मेरठ- करनाल, पानीपत- खटीमा आदि के सभी बाईपास की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि एलम- शामली, मेेरठ करनाल और पानीपत- खटीमा फोरलेन आदि के बाईपास के अवार्ड घोषित करके मुआवजा धनराशि मंगाई जाए। अगस्त के आखिर तक किसानों को मुआवजा राशि बांटी जाए। उन्होंने कहा कि शामली बाईपास के किसानों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए मंडल के सिटी मजिस्ट्रेट 15 दिन में एक दिन शामली में बैठे। शामली बाईपास का गन्ना सीजन शुरू होने से पहले जल्दी से निर्माण कराया जाए। मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों को नगरीय क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए संवाद कर व्यवस्था कराए। प्राधिकरण के अफसरों ने दिल्ली- शामली-सहारनपुर मार्ग के प्रथम चरण को अक्तूबर 2020 व दूसरे चरण के कार्य को 2021 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार, सहारनपुर के सिटी मजिस्ट्रेट, भारत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डिप्टी मैनेजर पीयूष कुमार, दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग के प्रोजेक्ट मैनेजर शिवराज सिंह, प्रा्जेक्ट कोआर्डिनेटर दिनेश सिंघल, पानीपत-खटीमा मार्ग के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी, एसडीएमसदर कैराना, तहसीलदार सदर- कैराना, ऊन मौजूद रहे।