फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of roundabout started at Saindham

Shamli News: साईंधाम पर गोल चक्कर का निर्माण शुरू

Sat, 20 Jul 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 20 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of roundabout started at Saindham
शामली सहारनपुर रोड   होता गोल चक्कर का निर्माण
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर साईंधाम के पास गोल चक्कर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। गोल चक्कर से लेकर सहारनपुर की ओर दोनों ओर सर्विस लेन को तारकोल डालकर काला करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास पर साईंधाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत की ओर से उपरिगामी पुल एक साल पूर्व स्वीकृत कर दिया गया था। निर्माण एजेंसी ने उपरिगामी पुल निर्माण के लिए दस माह पूर्व कार्य शुरू कर दिया था। निर्माण एजेंसी की ओर साईंधाम के पास बाईपास पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल का निर्माण शुरू कर दिए जाने के बाद हडकंप मंच गया था। जिला प्रशासन ने एनएचएआई की चूक मानकर उपरिगामी पुल का निर्माण रुकवा दिया था। डीएम रविंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला स्तरीय विभाग की टीम गठित करके रिपोर्ट तलब की गई थी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय विभागों के अफसराें की गठित टीम की जांच रिपोर्ट को डीएम रविंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को भेजा था। डीएम शामली की रिपोर्ट पर राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली ने साईधाम के पास उपरिगामी पुल को निरस्त कर दिया था। कई महीने की लंबी प्रतीक्षा के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से साई धाम के तिराहे से लेकर सहारनपुर हाईवे की ओर सड़क के दोनोे ओर सर्विस लेन चौड़ा किया गया। सर्विस लेन पर तारकोल डालकर काला करने का काम शुरू कर दिया गया है। तिराहे पर गोलचक्कर का निर्माण करना शुरु कर दिया गया है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान गोल चक्कर बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। गोल चक्कर बनने से सड़क हादसों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed