{"_id":"590b713d4f1c1b4a63442947","slug":"construction-of-railway-bypass-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलपार बाईपास का निर्माण अगले माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलपार बाईपास का निर्माण अगले माह
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण जून में शामली रेलपार बाईपास का निर्माण शुरू करेगी। तीन करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित शामली रेलपार बाईपास के निर्माण से पूर्व ई- टेंडरिंग व्यवस्था पूर्ण की जाएगी। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद शामली बाईपास का निर्माण शुरू किया जाएगा।
शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास गुरुद्वारा फाटक से लेकर मेरठ- करनाल मार्ग को जोड़ने वाले 1400 मीटर लंबाई वाले शामली रेलपार बाईपास सालों से खस्ताहाल में है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के शामली कार्यालय प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि रेलपार बाईपास की तकनीकी रिपोर्ट को पिछले सप्ताह लोकनिर्माण विभाग ने ओके कर दिया है। अगले सप्ताह ई-टेंडरिंग व्यवस्था माध्यम से आन लाइन टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 28 दिनों के टेंडर प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अगले माह बाईपास का निर्माण शुरू किया जाएगा। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के पास शामली रेलपार बाईपास निर्माण के लिए धनराशि पर्याप्त है।