फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of highway will not be allowed till proper compensation is received: Rakesh Tikait

किसानों को उचित मुआवजा मिलने तक नहीं होगा हाईवे का निर्माण: राकेश टिकैत

Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Construction of highway will not be allowed till proper compensation is received: Rakesh Tikait
शामली के ग्राम बुटराड़ा में हुई महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टि - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा मिलने तक हाईवे का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन जारी रहेगा। किसानों को संघर्ष के लिए तैयार रहना है। नई पीढ़ी को भी आंदोलन करना सिखाना होगा। राकेश टिकैत बुधवार को बुटराड़ा में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि का मुआवजा बढ़ाने को लेकर आयोजित महापंचायत में विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस सरकार से अभी कई मोर्चों पर संघर्ष करना होगा। बीज अधिनियम, बिजली अधिनियम समेत कई अधिनियमों में सरकार बदलाव की तैयारी कर रही है। विदेशी कंपनियों को देश में बेहद सस्ती दर पर दूध बेचने की मंजूरी देने वाली है। जिससे ग्रामीण पशुपालक बर्बाद हो जाएंगे। बैंकों का निजीकरण कर रही है। इसके बाद निजी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड भी किसानों से छीन लेंगे। कर्जदार किसान की जमीन का बैनामा लिखवा लेंगे। इस क्षेत्र में 35 वर्ष बाद आंदोलन की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी मांग पूरी कराने के लिए एकजुट होकर शांति से आंदोलन करना है। सभी मांग शासन-प्रशासन को पूरी करनी होंगी। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी राजपाल सिंह रसूलपुर ने की तथा संचालन विदेश मलिक व शुभम मलिक ने संयुक्त रूप से किया। महापंचायत में सहेंद्र राठी, विनोद चेयरमैन, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खटियान, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, धर्मवीर निर्वाल, सपना रानी, ब्रह्मपाल नाला, सतपाल पहलवान, जिला पंचायत सदस्य, उमेश कुमार व अरविंद कुमार, ओमपाल मलिक, इंद्रपाल जाट, विनय चौधरी, सत्यवीर चौधरी, ठाकुर वीर सिंह ने भी विचार रखे। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत स्थल पर बैनर लगाने को लेकर झड़प
महापंचायत स्थल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान करौदा हाथी निवासी जयवीर मलिक अपना बैनर लगाने लगे। जिस पर अन्य किसानों ने विरोध किया। कहा कि मुख्य बैनर में चौधरी राकेश टिकैत के अतिरिक्त किसी की फोटो नहीं है। ऐसे में यह बैनर यहां न लगाएं। जिस पर किसानों में झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया।
अफवाह फैलाकर भीड़ को रोकने का आरोप
किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और राकेश टिकैत ने आरोप लगाए कि अफवाह फैलाकर महापंचायत में आ रहे किसानों को रोकने का प्रयास किया गया। अफवाह उड़ाई कि राकेश टिकैत पंचायत में नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते बागपत से आ रहे करीब 25 ट्रैक्टर लौट गए।
गौरव टिकैत किसानों के बीच बैठे
भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी धरनास्थल पर पहुंचे। वे मंच पर न बैठकर किसानों के बीच बैठे रहे। महापंचायत को संबोधित करने के लिए भी उन्हें कहा गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कुछ देर बाद लौट गए।
बेटा जेल में है तो टेनी को तकलीफ
पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा जेल में है। ऐसे में उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए मुझे लेकर वे अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है। महापंचायत में महिलाएं भी शामिल रहीं।

रागिनी का लिया लुत्फ
महापंचायत में किसानों के मनोरंजन के लिए रागिनी का कार्यक्रम भी रखा गया। हरियाणा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रागिनी सुनाई। महापंचायत में सभी के लिए भोजन का इंतजाम भी किया गया था।

शामली जिले के ग्राम बुटराड़ा में हुई महापंचायत में मौजूद किसान। संवाद

शामली जिले के ग्राम बुटराड़ा में हुई महापंचायत में मौजूद किसान। संवाद- फोटो : SHAMLI

शामली जिले के ग्राम बुटराड़ा में हुई महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ?

शामली जिले के ग्राम बुटराड़ा में हुई महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed