{"_id":"66bbbc3b1bf5a4c61c084dd5","slug":"construction-of-delhi-dehradun-corridor-is-going-on-at-a-slow-pace-shamli-news-c-26-1-smrt1047-126300-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का धीमी गति से चल रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का धीमी गति से चल रहा निर्माण
विज्ञापन
शामली। भाजू में भाकियू की इंटरचेंज की मांग पूरी न होने के चलते दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर का उपरिगामी पुल जोड़ने का कार्य अधूरा पड़ा है। साथ ही बुटराड़ा में इंटरचेंज का कार्य अधूरा है। धीमी गति से कार्य चलने से दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर का दूसरे फेस का कार्य इस साल पूरा होना संभव नहीं है।
दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर के तीसरे फेस में मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर थानाभवन ब्लाॅक के ख्यावड़ी तक ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। बुटराड़ा में इंटरचेंज का कार्य अधूरा है। प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से भाजू में इंटरचेंज स्वीकृत नहीं होने से भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से निर्माण कार्य में अड़ंगा डाल दिया है। इससे भाजू में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। मेरठ-करनाल हाईवे के ब्लॉक और लिसाढ़ से लेकर मुजफ्फरनगर जिले में कैराना-खतौली मार्ग पर उपरिगामी पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। 31 अगस्त तक निर्माण एजेंसी को कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॉरिडोर का दूसरे फेस का कार्य अगले साल पूरा हो पाएगा।
-इंटर चेंज की मांग रालोद सुप्रीमो से की जाएगी
फोटो समाचार
शामली-डांगरोल गांव के राजन जावला का कहना है कि शामली में भाजू और मुजफ्फरनगर जिले मेंं राजपुर छाजपुर में किसान इंटरचेंज की मांग कर रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से भाजू, राजपुर छाजपुर में इंटरचेंज की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। इससे किसानों को इंटर चेंज की मांग से वंचित कर दिया गया है। इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से मिलकर इंटरचेंज की मांग की जाएगी।