{"_id":"6442d402a2dcaeb3fa095e7d","slug":"construction-of-arto-office-hangs-due-to-lack-of-budget-shamli-news-c-26-1-smrt1047-2089-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बजट के अभाव में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बजट के अभाव में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण लटका
विज्ञापन
- 96 लाख रुपये का बजट न मिलने सीसी सड़क इंटरलांकिग कार्य अधूरा
विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फाेटो समाचार
शामली। शासन से 96 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त न होने से गोहरनी गांव में नवीन जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का कार्य अधर में लटका हुआ है। निर्माण एजेंसी के अफसरों के मुताबिक शासन से धनराशि अवमुक्त होने के अगले दो माह में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण पूरा करके भवन हैंडओवर कर देंगे।
जिला बनने के बाद नवीन जिला मुख्यालय गोहरनी गांव के जंगल एआरटीओ कार्यालय के भूमि आरक्षित की गई। शासन से एआरटीओ कार्यालय के निर्माण के लिए 9.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर अवमुक्त की गई। उत्तर प्रदेश आवास, विकास परिषद निर्माण खंड मेरठ-सहारनपुर को निर्माण एजेंसी नामित किया गया। 17 अगस्त 2021 को निर्माण एजेंसी को एआरटीओ कार्यालय का निर्माण शुरु किया। 16 फरवरी 2023 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य था। शासन से 8.95 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, लेकिन एआरटीओ कार्यालय शामली का कार्यालय भवन के सामने से लेकर जिला पंचायत कार्यालय भवन की सीमा तक सीसी रोड समेत अन्य छोटे-बड़े कार्य अधूरे पड़े है। एआरटीओ रोहित राजपूत और निर्माण एजेंसी के जेई नवरतन सिंह ने बताया कि कार्यालय भवन का कार्य पूरा हो चुका है। कार्यालय भवन में इंटरलॉकिंग और कार्यालय भवन के बाहर सीसी रोड व अन्य कुछ कार्य अधूरे हैं। शासन से 96 लाख की धनराशि अवमुक्त होने के बाद कार्य दो माह में पूरे कराए जाएंगे।
किराए के भवन में चल रहा है एआरटीओ कार्यालय भवन
शामली। पिछले दस सालों से एसटी तिराहे के पास एमएसके रोड पर किराए के भवन एआरटीओ कार्यालय चल रहा है। एआरटीओ कार्यालय बन जाने के बाद नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
बाट माप विभाग की प्रयोग शाला का ज्यादातर कार्य पूरा
शामली। नवीन मुख्यालय में 49.88 लाख की लागत से बाट माप विभाग की प्रयोगशाला का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रयोग शाला कार्यालय भवन की शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जिसमें 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दस प्रतिशत कार्य अधूरा है। निर्माण एजेंसी के जेई नवरतन सिंह ने बताया कि आगामी 15 मई को बाट माप विभाग की प्रयोगशाला कार्य पूरा हो जाने के बाद हैंडओवर कर दी जाएगी।