{"_id":"674636783807a433420325d4","slug":"constable-ousts-wife-from-home-for-not-getting-dowry-report-filed-shamli-news-c-72-1-smrt1021-125104-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दहेज न मिलने पर कांस्टेबल ने पत्नी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दहेज न मिलने पर कांस्टेबल ने पत्नी को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर रहमापुर गांव के कांस्टेबल दीपक और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। कांस्टेबल की पत्नी की तहरीर पर गंगानगर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गंगानगर के मवाना रोड कसेरू बक्सर निवासी पारूल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि की शादी 28 फरवरी 2023 को बहसूमा क्षेत्र के रहमापुर गांव निवासी दीपक कुमार से हुई थी। दीपक यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और बिजनौर में तैनात है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास रामवती, जेठ सुशील कुमार उर्फ छोटू, जेठानी अनुराधा और देवर सोनू दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
20 मार्च 2024 को पारूल ने हस्तिनापुर के अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह ससुराल गई तो पति ने देवर के साथ उसे मायके भेज दिया। साथ ही कहा कि पांच लाख रुपये और कार का इंतजाम होने पर ही ससुराल लौटना। देवर मायके के रास्ते में ही उसे छोड़ कर चला गया। पारूल के परिजनों ने उसके ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। पति ने धमकाया कि उसकी पहुंच अपने महकमे के अधिकारियों से है। उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।