फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Connectivity came after two months, transaction started

दो माह बाद आई कनेक्टिविटी, शुरू हुआ लेनदेन

Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Connectivity came after two months, transaction started
बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदोड़ा में कारपोरेशन बैंक शाखा में दो माह से कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण उपभोक्ता परेशान घूम रहे थे। बुधवार को कनेक्टिविटी आई तो बीच-बीच में दिक्कत होती रही। भीषण गर्मी में रुपये निकासी के लिए उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही एटीएम नहीं चलने से भी उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक शाखा में करीब पिछले दो माह से कनेक्टिविटी नहीं होने से भंदौड़ा, रायपुर, हिरनवाड़ा, पीपलहेड़ा, गोगवांन जलालपुर समेत आसपास के आदि गांवों के बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैंक शाखा से करीब 4000 बचत एवं करीब 1000 किसान क्रेडिट कार्ड खाताधारक जुड़े हैं। उन्हें नकदी निकासी के लिए जूझना पड़ रहा था। ईद और रक्षाबंधन के त्योहार पर भी उन्हें बैंक से नकदी नहीं मिल पाई। शाखा प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दो माह बाद कनेक्टिविटी शुरू हुई है। बताया कि शाखा में चार कर्मचारियों का स्टॉफ है। इनमें से एक कर्मचारी को शामली के शाखा में सिस्टम उपलब्ध कराया गया था, जो ग्राहकों के खातों की जांचकर बैंक कर्मचारियों को मोबाइल पर जानकारी उपलब्ध कराता है। उसके बाद खाताधारकों की लेनदेन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उधर, एटीएम भी ठप होने से उपभोक्ता उससे भी धन निकासी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

----------
बोले उपभोक्ता...
फोटो...
रविवार को निराश्रित गोवंश ने टक्कर मारकर उसे घायल किया था। दवा के लिये पैसों को आवश्यकता थी लेकिन बैंक से उसे रुपये नहीं मिल सके। - दीपचंद शर्मा
--------
खेती के लिए खाद और कीटनाशक के लिये पैसों के आवश्यकता है, लेकिन कनेक्टिविटी न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वह सुबह से भटक रहे हैं। - निधीश शर्मा, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मंगलवार को भी बैंक शाखा में आए थे लेकिन कनेक्टिविटी नहीं आने के चलते निराश ही लौट गए थे। आज लेनदेन हुआ लेकिन बीच-बीच में परेशानी आती रही। - सहदेव, गांव रायपुर

----------
एटीएम में पैसे निकालने का प्रयास किया। कई बार कोशिश के बावजूद धनराशि नहीं निकली। उन्हें घरेलू आवश्यकता के लिए रुपयों की जरूरत है। - जितेंद्र, गांव भंदौड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed