{"_id":"68029c5856923cd1de0a8a37","slug":"congressmen-protest-at-the-collectorate-shamli-news-c-26-1-sal1002-140435-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता । सौ से कांग्रेस
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल होराल्ड मामले में शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रपति के नाम एसडीएम विनय कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा अनुचित कार्रवाई करते हुए नेशनल होराल्ड की संपत्ति सीज किया जाना गलत है।कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से चार्जशीट दाखिल करना लोकतंत्र पर आघात है। राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र सरकार ईडी , सीबीआई सहित तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को असंवैधानिक तरीके से परेशान करके उनकी आवाज को दबाना चाहती है, ताकि देश की आवाम अपने हक की मांग न कर सके। कहा कि देश में शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है।कांवेट स्कूलों के द्वारा फीस के नाम पर अभिभावकों से अवैध उगाही पर सरकार मौन है।
मांग की कि राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ दायर मुकदमे वापस लिए जाए, साथ ही ,शिक्षा के बाजारीकरण पर लगाम ंलगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश शर्मा, अश्वनी शर्मा, रविंद्र आर्य, सुरेंद्र सरोहा, बृजेश शर्मा, शेखरपाल, ज्योति प्रसाद आदि शामिल रहे।