फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congressmen celebrated Rahul's birthday, took out Bharat Jodo Yatra

Shamli News: कांग्रेसियों ने मनाया राहुल का जन्मदिन, निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Mon, 19 Jun 2023 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Rahul's birthday, took out Bharat Jodo Yatra
फोटो
विज्ञापन


ऊन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित एक ढाबे पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा सींगरा, युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम् अत्रि के नेतृत्व में केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु होने की कामना की गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने पांच किमी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। देश में भाईचारे की सरकार बनने जा रही है। देश के भविष्य के लिए कांग्रेस का साथ दें। युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। वर्तमान सरकार में हर वर्ग त्रस्त है। किसानों को गन्ना भुगतान, युवाओंं को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम अत्रि ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है, जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जो कि हर जाति धर्म का सम्मान करती है। देश से असामाजिक तत्वों की विदाई तय है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी इस बार अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगी। बागपत जिलाध्यक्ष निशांत तोमर ने भी विचार रखे। भारत जोड़ो यात्रा ढाबे से प्रारंभ होकर केरटू व अहमदगढ़ की सभी गलियों से होते हुए गांव सींगरा की सीमा से होकर खेड़ी जुनारदार मार्ग पर संपन्न हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो का नारा लगाते हुए ग्रामीणों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। इस मौके पर मुस्तकीम चौधरी, अहमदुल्लाह खान, प्रदेश सचिव गौरव वर्मा, अंकित देशवाल, सरदार फकीर सिंह, अश्वली, सुनील पंडित, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी, संदीप शर्मा, डॉॅ. सुधीर शर्मा, देशबंधु बिंदल, मोहकम सिंह फौजी, मेहरबान अली, नूरहसन, अर्पित शर्मा बहेड़ा, अंशुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed