फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress workers took out padyatra to remove inflation

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली महंगाई हटाओ पदयात्रा

Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out padyatra to remove inflation
झिंझाना में प्रतिज्ञा पद यात्रा निकालेते कांगेसी - फोटो : SHAMLI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली महंगाई हटाओ पदयात्रा
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को झिंझाना में महंगाई हटाओ पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, नगर अध्यक्ष चांद मियां, ऊन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ, कांग्रेस लाओ के नारों के साथ विभिन्न रास्तों से गुजरे।

पदयात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई शामली बस स्टैंड से कानूनगयान पहुंची। इस दौरान झिंझाना, जमालपुर, ऊन, नोनगाली, चौसाना, बिडौली, सांपला आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं हुईं। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सत्यम संयम सैनी, जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, प्रदेश को जंगलराज बना दिया है। नगर अध्यक्ष चांद मियां ने कहा महंगाई चरम सीमा पर है। आम जनमानस का जीना दुश्वार हो चुका है। भाजपा ने जनता को गुमराह करके सरकार बनाई है। इस मौके पर शेखरपाल, अश्वनी शर्मा, यश शर्मा, सुबोध कोरी, महेंद्र शर्मा, राशिद चौधरी, धर्मवीर कश्यप, नफीस अली, देशबंधु बिंदल, पंकज सैनी, विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed