फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress workers' protest against inflation

Shamli News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 19 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress workers' protest against inflation
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।कांग्रेस
शामली। पेट्रोल, एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान और सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शिव चौक क्षेत्र में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार से बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। बढ़ती महंगाई से गरीब, किसान और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, जिला महासचिव पुनीत शर्मा ने कहा कि किसान और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा केवल जुमला साबित हुआ है।

प्रदर्शन में सन्नी गुप्ता, लोकेश कोहली, रिजवान, बीरपाल कुड़ाना, रामलाल कश्यप, सुमित कौशिक, पुनीत शर्मा, अरविंद झंझोट, प्रमोद कश्यप, फरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed