Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress took out a thanksgiving rally in Kairana

Shamli News: कांग्रेस ने कैराना में निकाली धन्यवाद यात्रा

Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress took out a thanksgiving rally in Kairana
कैराना में धन्यवाद यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : kathua
कैराना। जिला कांग्रेस कमेटी शामली द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व मे तीतरवाडा चुंगी से स्टेट बैंक तक धन्यवाद यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

संगठन महामंत्री शमशीर खान ने बताया कि यात्रा जातिगत जनगणना की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा सहमति जताने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत और राहुल गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से हर चुनाव में जातिगत जनगणना की मांग उठाती आ रही थी, जिसे भाजपा सरकार लगातार नज़रअंदाज कर रही थी। इस अवसर पर जिलेभर के सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए और खुशी प्रकट की।

यात्रा में लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद, जातिगत जनगणना जरूरी है जैसे नारे लगाते हुए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ रामलाल, सनी गुप्ता, जाहिद यामी, संदीप शर्मा, कादिर जंग, सुहैब खान, चाहत खान, सलमान राणा, शाहरुख मंसूरी, मुंशाद, साकिर, साबिर चौधरी, आलिम चौधरी, जावेद, आलिम, सोमपाल, विनय कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed