{"_id":"61365b508ebc3ea804181c5b","slug":"congress-discussed-the-poor-health-services-shamli-news-mrt55507381","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न होने पर अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न होने पर अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
शामली में बैठक करते कांग्रेसी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार न होने पर अनशन की चेतावनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी।
बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि सीएचसी शामली में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। जच्चा रसोई बंद पड़ी है। डिलीवरी के समय महिलाओं को नाश्ता और खाना नहीं दिया जाता, लेकिन बिल बनाकर शासन को भेजे जाते हैं। मरीजों से इलाज के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। इस संबंध में दो सितंबर को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर सीएचसी अधीक्षक को हटाने और अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की गई थी। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला महासचिव डॉ. चयन सिंह पुंडीर, शामली शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, शेखरपाल, रीटा जाटव, मुनेश देवी, धीरज उपाध्याय, लोकेश कटारिया, ब्रजपाल राणा आदि मौजूद रहे।