{"_id":"58c9832e4f1c1b6a3732ba19","slug":"conflicts-of-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदा हो रहे टकराव के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदा हो रहे टकराव के आसार
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली में श्रमिकों का धरना और पेराई बंद होने की वजह से गन्ना नहीं डाल पा रहे किसानों में पनपता आक्रोश टकराव के आसार पैदा कर रहा है। आंदोलनरत शुगर मिल कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं, तो बृहस्पतिवार से कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं, किसानोें ने ऐलान कर दिया है कि यदि शुगर मिल ने गन्ना नहीं लिया, तो गन्ना कलक्ट्रेट में भर दिया जाएगा।
अपर दोआब शुगर मिल शामली में श्रमिकों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान भी श्रमिकों के पक्ष में पहुंच गए और श्रमिकों के साथ शुगर मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर से मुलाकात की। मनीष चौहान ने कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस दौरान यूनिट हेड ने कह दिया कि हम मिल चलवाएंगे, चाहे बाहर से मजदूर मंगाने पड़ें। इस पर मनीष चौहान और यूनिट हेड के बीच तीखी नोकझोंक तक हो गई। श्रमिकों ने स्पष्ट कह दिया कि मांगे माने बगैर धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा तथा बृहस्पतिवार से कामबंद हड़ताल कर दी जाएगी।
कर्मचारी संघ के जिला मंत्री नरेश सिंह निर्वाल ने बताया कि मिल प्रबंधन ने होली का बोनस देने पर सहमति जताई है, मगर सभी मांगे नहीं मानी हैं। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, रामनिवास, लक्ष्मण, मोनू, कृष्णपाल, श्याम सिंह, शंकरलाल आदि रहे।
विज्ञापन
किसानों ने महाप्रबंधक को घेरा
बुधवार सुबह दर्जनों किसान इकट्ठा होकर शुगर मिल में महाप्रबंधक (केन) के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कहा कि गन्ना खेत में खड़ा है तथा कट चुका गन्ना बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली में लदा हुआ है। गन्ना सूखने लगा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और मिल प्रबंधन की लड़ाई में किसानों का नुकसान क्यों किया जा रहा है। महाप्रबंधक आरएस सहरावत ने किसानों को समझाया कि मिल प्रबंधन श्रमिकों से लगातार बातचीत कर रहा है।
जैसे ही हल निकलता है, गन्ना पेराई शुरू करा दी जाएगी। उधर, दोपहर में बतीसा खाप के बाबा सूरजमल के नेतृत्व में किसानों ने यूनिट हेड आरबी खोखर के दफ्तर पहुंचकर भी गन्ना किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की। किसानों ने यूनिट हेड से स्पष्ट कहा कि मिल प्रबंधन की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समझौता कराने में राजनीति ः अपर दोआब शुगर मिल में चल रहे श्रमिकों के धरना प्रदर्शन में समझौता कराने के लिए भी राजनीति शुरू हो गई है। राजनीतिक लोग इस प्रयास में लग गए हैं कि श्रमिकों और मिल प्रबंधन के बीच उनके माध्यम से ही समझौता होना चाहिए।
किसानों ने मीटिंग में दी चेतावनी
भाकियू कार्यकर्ताओं की बुधवार को नगर पालिका परिषद शामली के सभाकक्ष में मीटिंग हुई। उसमें प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि शुगर मिल में गन्ना पेराई बंद होने से किसानों के सामने परेशानी आ गई है। गन्ना खेतों में खड़ा है, जिस कारण दूसरी फसल के लिए भी खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को यदि शुगर मिल में गन्ना पेराई शुरू नहीं कराई गई, तो तमाम किसान अपना गन्ना लादकर कलक्ट्रेट में ले जाकर डाल देंगे। इस दौरान हाजी इकराम, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, दीपक शर्मा, अमरदीप लाटियान, हरेंद्र लाटियान, ओमवीर पटवारी तथा राजकुमार आदि मौजूद रहे।