फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: the water level of Yamuna decreasing

Shamli: यमुना जल स्तर में आई कमी,किसानों को मिली राहत,पानी का दबाव हुआ कम

Thu, 29 Sep 2022 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

शामली स्थ्ति कैराना में यमुना नदी के स्तर से हो रहें परेशान किसानों को जल के कम होने से राहत मिली। पानी का दबाव कम होने से जल स्तर में 60 सेंटीमीटर की कमी आई है।

विज्ञापन
Shamli: the water level of Yamuna decreasing
कैराना में युमना नदी। - फोटो : SHAMLI

विस्तार

कैराना के मैदानी इलाकों में बारिश रुकने व हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने से यमुना के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर की कमी आई है। जिसके चलते तटवर्ती किसानों के साथ ही प्रशासन ने राहत की सास ली है।

विज्ञापन


दो दिन पहले मैदानी व पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया था। जिस पर सोमवार रात हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 2 लाख 81 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फूटा गुस्सा:  बागपत में  बदमाशों के आगे पुलिस लाचार, व्यापारियों ने दिया धरना, बंद किया बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके चलते मंगलवार को यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदू से दस सेमी अधिक हो गया था। मंगलवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 231.1 मीटर था। यहां से खतरे का निशान महज 40 सेमी ऊपर था। वही, यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना का पानी तटवर्ती किसानों की फसलों में घुस गया था।


मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश थमने व हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने के बाद छोडे़ जाने वाले पानी की मात्रा धीरे-धीरे घट गई है। हथिनीकुंड बैराज से बुधवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में छोडे़ जाने वाले पानी की मात्रा 25 हजार 841 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गई। जिसके चलते बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 230.5 मीटर पर आ गया। जिसके चलते तटवर्ती किसानों व प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed