{"_id":"633538508f4e09553d574859","slug":"police-helpless-in-front-of-miscreants-in-baghpat-traders-protest-by-closing-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूटा गुस्सा: बागपत में बदमाशों के आगे पुलिस लाचार, व्यापारियों ने दिया धरना, बंद किया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूटा गुस्सा: बागपत में बदमाशों के आगे पुलिस लाचार, व्यापारियों ने दिया धरना, बंद किया बाजार
Thu, 29 Sep 2022 11:46 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:46 AM IST
सार
बागपत के छपरौली में बुधवार देर रात कपड़ा व्यापरी के यहां हुई लूट की घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ने में असफल है। इसे लेकर गुरुवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बागपत में लूट के विरोध में बंद किया बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के छपरौली कस्बे में बुधवार रात कपड़ा व्यापारी से हुई लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। जहां पुलिस बदमाशों के आगे लाचार नजर आ रही है। जिस पर व्यापारियों का गुस्सा फूट गया और व्यापारियों ने छपरौली का बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया। जहां समझाने आये थाना प्रभारी से भी व्यापारियों की नोकझोक हुई।
विज्ञापन
कस्बे के रहने वाले कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन बुधवार रात अपने बेटे आशीष जैन के साथ ठाकुर द्वार मंदिर के सामने अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी नकाबपोश तीन बदमाश वहां आये और दुकान का शटर बंद कर व्यापारी प्रकाश चंद जैन व उसके बेटे के साथ मारपीट करने लगे। जहां बदमाशों ने गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हैरतंगेज: युवक के पेट में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा, ऑपरेशन किया तो रह गए दंग, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
12 घंटे बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं
कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरें की फुटेज में कैद हो गई। जिसका पता चलने पर पुलिस मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन 12 घंटे बाद भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद लूटेरों का सुराग नहीं लगा पाई। जिसके विरोध में गुरुवार की सुबह व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और धरना देकर बैठ गए।
उधर, एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।