फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Community toilets deteriorate due to lack of maintenance

देखरेख के अभाव में सामुदायिक शौचालयों की हालत खराब

Thu, 07 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Community toilets deteriorate due to lack of maintenance
शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर पालिका द्वारा तैयारी शुरू किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर के कुछ सामुदायिक शौचालयों की हालत देखरेख के अभाव में खराब है। यह हालत तब है जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण में शौचालयों की स्थिति रैंकिंग का आधार बनती है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 एक मार्च से शुरू हो रहा है। कोरोना के कारण सरकार ने नगर निकायों को तैयारी के लिए दो माह का समय बढ़ाया है। पहले चार जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता था। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पालिका द्वारा तैयारी शुरू करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकतर सामुदायिक शौचालयों की स्थिति अभी खराब पड़ी है। सामुदायिक शौचालयों की स्थिति स्वच्छता सर्वेक्षण का प्रमुख बिंदु होता है। इसके अंक रैंकिंग का आधार बनते हैं, इसके बाद भी पालिका द्वारा शौचालयों की स्थिति नहीं सुधारी गई है। शहर में 10 स्थानों पर सामुदायिक शौचालय है। इनमें अधिकतर की स्थिति देखरेख के अभाव में खराब है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय में पुरुष शौचालय का दरवाजा टूटा पड़ा है। टोंटी फ्री है, यूरिनल पाइप खराब पड़ा हुआ है। पंखा व लाइट की व्यवस्था सही नहीं है। सीएचसी के सामुदायिक शौचालय में हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन नहीं है। बरखंडी में स्थित शौचालय में हैंडल, टोंटी और यूरिनल पाइप की स्थिति खराब मिली। प्रगति मार्किट स्थित शौचालय का दरवाजा क्षतिग्रस्त है। इसी तरह अन्य कई शौचालयों में पंखा, लाइट, यूरिनल पाइप आदि की व्यवस्था सहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
शहर में स्थित सामुदायिक शौचालयों का उन्होंने पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है। कुछ शौचालयों में छोटी-मोटी कमियां पाई गई है, उनकी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
-उत्तम पूनिया, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed