फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Committee secretary hostage

समिति सचिव को बंधक बनाया

Sat, 26 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 26 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Committee secretary hostage
शामली। गन्ने की पर्चियां न मिलने पर कई गांवों के किसानों ने गन्ना समिति दफ्तर पर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने समिति सचिव को जबरन कार्यालय से बाहर निकाल लिया और अपने बीच में धरने पर बैठा लिया। किसानों ने दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को गांव पुरमाफी, ताना, गढ़ीपुख्ता, आदमपुर आदि गांवों के किसान गन्ना समिति दफ्तर पर पहुंचे। किसानों ने वहां हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि शुगर मिलों द्वारा पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। जिससे किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण गेहूं की बुआई लेट हो रही है। गांव पुरमाफी के किसानों का कहना था कि उनके गांव में थानाभवन और गौगर शुगर मिल का क्रय केंद्र लगा है। गांव के करीब 50 किसानों ने थाना भवन शुगर मिल में बांड बदलवा दिया। अब थाना भवन शुगर मिल उन्हें पर्चियां जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


गांव आदमपुर के किसानों का कहना था कि गांव में अभी अर्ली प्रजाति का गन्ना भी खेतों में खड़ा है। शुगर मिलों द्वारा पर्चियां जारी नहीं की जा रही है। जिससे गेहूं की बुआई लेट होती जा रही है। इस पर किसानों ने समिति सचिव को जबरन कार्यालय से बाहर निकाल लिया और उन्हें अपने बीच में बंधक बनाकर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में समिति सचिव ने उन्हें इस संबंध में आला अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए। चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सुधीर सिंह, लाल सिंह, मतलूब, रूकमदीन, सौराज, बाबूराम, धर्मपाल, यासीन, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed