फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Committee constituted for block level health fair

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले के लिए कमेटी गठित

Fri, 15 Apr 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Committee constituted for block level health fair
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 19 अप्रैल को ऊन में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों की ब्लॉक इकाईयां मौजूद रहेंगी। ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवजीत सिंह बेदी ने बताया कि इस एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले में जिले की सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें दिव्यांग कैंप, आयुष्मान भारत और डिजिटल आईडी स्टॉल लगाए जाएंगे। संचारी रोगों की जांच एवं उपचार भी किया जाएगा। मेले की सफलता के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें में ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह अध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार तथा ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवजीत सिंह बेदी को समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा एबीएसए विश्वास कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेश तथा एडीओ पंचायत सतीश कुमार को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed