फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commercial tax team caught eight trucks filled with iron scrap

वाणिज्य कर की टीम ने आयन स्क्रैप से भरे आठ ट्रक पकड़े

Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax team caught eight trucks filled with iron scrap
- शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

- अधिकारियों ने माल संबंधी बिलों के आधार पर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने कर चोरी की सूचना पर आयरन स्क्रै प से लदे आठ ट्रकों को कब्जे में लिया है। विभाग ने माल संबंधी बिलों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात को वाणिज्य कर विभाग शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों की टीम ने शामली में करनाल रोड पर आयरन स्क्रैप से लदे आठ ट्रकों को कब्जे में लिया। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिहार व झारखंड आदि राज्यों से कर चोरी कर आयरन स्क्रैप से भरे ट्रकों को शामली के रास्ते पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ ले जाया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग शामली के असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल प्रशांत व्यास ने बताया कि शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। आयरन स्क्रैप से लदे आठ ट्रकों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माल संबंधी बिलों को कब्जे में लिया गया है, जिनमें गड़बड़ी मिली है। बिलों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने 17 जुलाई की रात को राज्य कर विभाग लखनऊ की विशेष टीम ने शामली में वाणिज्य कर की चोरी कर माल लाने वाले 66 ट्रकों को पकड़ा था। इस मामले में विभाग द्वारा जांच चल रही है। शामली निवासी प्रदीप कौशिक की मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत पर लखनऊ की टीम ने यह कार्रवाई की थी। असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत व्यास ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है। इस संबंध में सभी को नोटिस भेजे गए हैं और बिलों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed