फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Come out of jail early, this time we will hit on the forehead...

जेल से जल्दी बाहर आजा इस बार माथे में मारेंगे

Thu, 10 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Come out of jail early, this time we will hit on the forehead...
जेल से जल्दी बाहर आजा इस बार माथे में मारेंगे...
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के लांक गांव में तीन नवंबर की रात युवक पर फायरिंग करने के आरोपियों के साथी अब सोशल मीडिया पर खुली धमकी दे रहे हैं। वह युवक को माथे में गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।

गांव लांक निवासी आदित्य मलिक ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन नवंबर की रात को करीब 11 बजे वह घर पर था। उसी समय गांव के तीन युवक विशाल, वंश और आदित्य बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गोली गेट में लगी। आदित्य ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपी जेल चले गए। इसके बाद भी आरोपियों के साथी सोशल मीडिया पर पीड़ित पक्ष को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। एक पोस्ट में उनके साथी ने लिखा है कि मेरी जान आज मुजफ्फरनगर जेल चला गया, कोई नहीं जल्दी बाहर आजा अबकी बार माथे में मारेंगे। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि बाहर आजा तू हिसाब ढंग से करेंगे अबके। शहर कोतवाली प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed