फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Come on, beat Awareness song to Corona

कोरोना जागरूकता गीत का शुभारंभ किया

Thu, 28 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Come on, beat Awareness song to Corona
कोरोना को आओ हराएं जागरूकता गीत का शुभारंभ
विज्ञापन

शामली। वीवी इंटर कालेज शामली की राष्ट्रीय सेवा योजना और भाजयुमो ने कोरोना जागरूकता गीत जारी किया। गीत का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर और भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने किया।

इस अवसर पर गीत को लिखने वाले और स्वर प्रदान करने वाले भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा ने बताया कि गीत का मुख्य उद्देश्य समाज में कोरोना के विषय में जागरूकता और चेतना फैलाकर इस महामारी को परास्त करने के बारे में बताया गया है। गीत का शीर्षक कोरोना को आओ हराएं... और गीत का संगीत संयोजन पंकज नामदेव और वीडियो एडिटिंग मदन मोहन तिवारी ने की है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, मुकेश चौधरी, अमितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। उधर, लॉक डाउन के दौरान कोरोना से संबंधी मन में उठे भावों को कागज के पृष्ठ पर उकेर कर मुरली मनोहर इंटर कॉलेज के कला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने एक कृति का निर्माण किया, जिसमें विविधताओं के देश भारत में यदि सभी जाति, धर्म के लोग एकजुट होकर कोरोना महामारी का मुकाबला करें तो एक दिन सभी भारतवासी इस जंग को जीत लेंगे। इस कृति को उन्होंनेे डीएम जसजीत कौर को भेंट स्वरूप प्रदान किया। डीएम ने भी कृति की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed