{"_id":"61803aa0d3923b174f6c8ba3","slug":"college-manager-accused-of-demanding-additional-fees-shamli-news-mrt5632887133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रबंधक पर अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप, छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज प्रबंधक पर अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप, छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने प्रबंधक पर अतिरिक्त फीस मांगने और विरोध करने पर स्कूल से निकालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। छात्रों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को स्कूल के गेट पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जसजीत कौर के नाम शिकायती पत्र दिया। छात्रों ने बताया कि वे कक्षा 9, 10 व 11 के छात्र है। स्कूल प्रबंधक दीपक जैन ने उनसे अतिरिक्त फीस के नाम पर अवैध वसूली की मांग की है। उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने दीपावली के बाद फीस जमा करने की बात कही तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रों ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अभि, रौनक, शैंकी, तुषार, हरजीत, त्रिदेव, हर्ष, शुभ, आर्यन, वंश, ऋषभ वर्मा और शिवम आदि मौजूद रहे। उधर, इस संबंध में स्कूल प्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि छात्रों के आरोप गलत है। किसी भी छात्र को स्कूल से नहीं निकाला गया है और न ही किसी के साथ अभद्रता की गई। कुछ छात्रों के स्कूल में न आने पर उन्होंने अपने स्तर से उनकी बोर्ड फीस जमा कराई थी। अब छात्रों वे वह फीस जमा करने को कहा गया है।