{"_id":"61d883507c76ec58ec407932","slug":"cold-wave-chilled-clouds-remained-throughout-the-day-shamli-news-mrt572572496","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने लोगों को ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने लोगों को ठिठुराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर ने ठिठुराया, दिन भर छाए रहे बादल
शामली। अभी मौसम में सुधार नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। दो बजे के बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी।
तीन दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह से रात तक जिला सर्द मौसम की चपेट में रहा। दिन निकलते ही घने बादल छा गए। दोपहर करीब दो बजे थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। कुछ देर बाद बादलों ने फिर से सूरज को ढक लिया। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से पूरे दिन मौसम में ठिठुरन बढ़ी रही। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम खराब होने के कारण बाजारों मे सन्नाटा पसरा रहा।
- अगले दो दिन बूंदाबांदी से पारा लुढ़केगा
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शनिवार और रविवार को बूंदाबांदी होने से दिन का पारा तीन डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होगा।