{"_id":"60047d108ebc3e333b6f1b49","slug":"cold-and-fog-conditions-continue-shamli-news-mrt5210233167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर और कोहरे का सितम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर और कोहरे का सितम जारी
विज्ञापन
शामली कोहरे में गुजरते वाहन
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में सर्दी का सितम जारी है और कोहरे से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रविवार सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जिले में घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। दोपहर एक बजे के बाद धूप निकली, लेकिन लोगों को कोई राहत नहीं मिली।
शनिवार शाम शुरू हुआ कोहरा रविवार दोपहर एक बजे तक छाया रहा। पिछले 24 घंटे में दिन और रात का तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है। दिन का पारा 17 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से मौसम में ठिठुुरन बरकरार रही। दोपहर एक बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर कोहरा हटने के बाद भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को दिन और रात का पारा दो-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सोमवार से लेकर पूरे सप्ताह से मौसम में सुधार होगा।
----------
कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
रविवार को कोहरा छाए रहने से वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर निकलना पड़ा। कोहरे के चलते रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डों में सवारियां कम निकलीं। दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राईवेट बसों का संचालन एक घंटे से लेकर दो घंटे तक प्रभावित रहा है। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि कोहरे में रोडवेज बसों की गति धीमी होती है। सभी चालकों को बसों को धीरें-धीरे चलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में तापमान का आंकड़ा
---------------------------------------------------------
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
13- जनवरी 16 03
14- जनवरी 16 06
15 जनवरी 17 05
16 जनवरी 16 07
17 जनवरी 17 08