फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Codeine syrup and narcotic drugs recovered.

Shamli News: कोडिन सिरप और नशीली दवाएं बरामद

Wed, 31 Dec 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Codeine syrup and narcotic drugs recovered.
थानाभवन में नशीली दवाईयों सहित गिरफ्तार मेडिकल स्टोर संचालक । पुलिस
शामली/थानाभवन। औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल एजेंसी के गोदाम से प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 869 शीशी और नशीली दवा की 190 टेबलेट बरामद की। पुलिस ने एजेंसी संचालक पराग बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। औषधि निरीक्षक की तरफ से थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पुलिस और औषधि विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि कस्बा थानाभवन के टंकी चौक मोहल्ला छिपियान में पराग बंसल की मेडिकल एजेंसी पर बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं और नशीली गोलियां है। सोमवार देर रात सहारनपुर के औषधि निरीक्षक राजेंद्र सिंह और मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षक पवन कुमार ने पुलिस टीम के साथ मेडिकल एजेंसी पर पहुंचे। वहां जांच के बाद एजेंसी संचालक पराग को लेकर टीम एजेंसी के गोदाम पर पहुंंची। गोदाम में दवा रखने का लाइसेंस मांगा तो पराग बंसल ने गोदाम का कोई लाइसेंस न होना बताया।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम से प्लास्टिक के दो कट्टों में 200-200 व एक कट्टे में 269 कुल 869 शीशी कोडीकान मार्का का सिरप बरामद हुआ। प्रत्येक शीशी में 100 एमएल की थी। इन शीशी के रेपर पर हॉस्पिटल सप्लाई नॉट फॉर सेल लिखा पाया गया। इसके अलावा एक पॉलिथीन में 190 नशीली टेबलेट बरामद हुई। औषधि निरीक्षक सहारनपुर राजेंद्र सिंह की तरफ से थानाभवन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। औषधि निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पूछताछ में एजेंसी संचालक ने बताया कि वह एक युवक से प्रतिबंधित और नशीली दवाएं लेता था, उसका नाम पता वह नहीं जानता। इस मामले में अब पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दवाएं कहां से आई सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग
थानाभवन में गोदाम से बड़ी मात्रा में नॉट फॉर सेल की कोडीकान कफ सिरप की शीशी मिली है। यह कफ सिरप सरकारी अस्पतालों में ही सप्लाई किया जाता है। इसके बाद भी एजेंसी संचालक के पास कफ सिरप का बड़ी मात्रा में बरामद होने से स्वास्थ्य विभाग भी सवालों के घेरे में है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, कि एजेंसी संचालक कहां से प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली दवाएं कहां से लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed