फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CO inspected the school, reviewed the security system

Shamli News: सीओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Fri, 25 Aug 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
CO inspected the school, reviewed the security system
- विद्यालय में छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला, आठ छात्रों के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। क्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय में कक्षा सात के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म करने के मामले में सीओ सिटी/कैराना ने विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आवासीय विद्यालय में कक्षा सात के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म करने, निर्वस्त्र कर पीटने और रेलिंग पर लटकाकर जान से मारने जैसी गंभीर धाराओं में विद्यालय के आठ छात्रों के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छात्र के पिता की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्र के साथ 25 जुलाई से 17 जुलाई तक कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 20 अगस्त को इस मामले की जानकारी मिलने पर परिजन पहले विद्यालय पहुंचे थे और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ सिटी/कैराना अमरदीप मौर्य विद्यालय पहुंचे। सीओ ने छात्र के हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे, वार्डन और स्टाफ आदि की जानकारी ली। सीओ ने प्राचार्य किरण प्रकाश से भी प्रकरण के बारे में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि उन्होंने विद्यालय पहुंचकर मौका मुआयना किया और सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच चल रही है। विवेचक को जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण की रिपोर्ट रीजनल कार्यालय लखनऊ को भेज दी है। रिपोर्ट में पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर लखनऊ रीजनल कार्यालय से भी टीम जल्द ही विद्यालय पहुंचकर प्रकरण की जांच करेगी।

छात्र का हुआ मेडिकल, सैंपल प्रयोगशाला भेजा
शामली। विद्यालय में सामूहिक कुकर्म के मामले पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र का मेडिकल कराया जा चुका है। सैंपल को जांच के लिए निवाड़ी प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed