फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CMO inspected the under construction district hospital

सीएमओ ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected the under construction district hospital
सीएमओ ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

शामली। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने निर्माणाधीन जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
बुुधवार को सीएमओ डा. संजय भटनागर दोपहर में गांव मुंडेट के निकट पूर्वी यमुना नहर पटरी किनारे एक सौ बेड के निर्माणाधीन जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और उसकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी लेकर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा, ताकि जिला संयुक्त चिकित्सालय शुरू किया जा सके। सीएमओ ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आवासीय भवनों का कार्य चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने पर और शासन स्तर से चिकित्सकों, स्टाफ की नियुक्ति और संसाधनों के उपलब्ध होते ही अस्पताल चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed