{"_id":"6570c0a80b290bc1bd08f524","slug":"clerk-suspended-in-case-of-irregularities-in-family-pension-shamli-news-c-26-1-smrt1048-12992-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पारिवारिक पेंशन में गड़बड़ी के मामले में लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पारिवारिक पेंशन में गड़बड़ी के मामले में लिपिक निलंबित
Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में 1 दिसंबर का प्रकाशित खबर
शामली। नगरपालिका शामली में पारिवारिक पेंशन में गड़बड़ी के मामले में अधिशासी अधिकारी की संस्तुति पर पालिकाध्यक्ष ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की जांच डीएम ने तहसीलदार को सौंपी गई है। तहसीलदार ने इस मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जांच पूरी होने से पहले ही पालिका के ईओ ने लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई की है।
अमर उजाला ने 1 दिसंबर के अंक में पेज दो पर नपा की पारिवारिक पेंशन में घोटाले की बू नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी, जिसमें पेंशन में हुए घोटाले का खुलासा किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई थी।
पालिका के सभासद निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय व शैलेंद्र निर्वाल ने पिछले दिनों सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर नगरपालिका में कई साल से पारिवारिक पेंशन में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सभासदों ने इस प्रकरण में लेखाधिकारी होने के नाते पालिका के ईओ को भी जिम्मेदार ठहराते हुए जांच की मांग की थी। डीएम रविंद्र सिंह ने इस इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच तहसीलदार सदर प्रियंका जायसवाल को सौंपी थी। तहसीलदार ने इस संबंध में तीन सदस्यीय राजस्व टीम गठित की है। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार शामली, राजस्व निरीक्षक अमरीश शर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल सचिन कुमार को शामिल किया गया है। तहसीलदार ने राजस्व टीम को आठ दिसंबर तक जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व टीम ने इस प्रकरण की अभी जांच पूरी नहीं हुई, उससे पहले ही नगरपालिका के ईओ रामेंद्र सिंह ने लिपिक प्रदीप कुमार के निलंबन की संस्तुति करते हुए पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल को रिपोर्ट भेज दी। ईओ की संस्तुति पर पालिकाध्यक्ष ने लिपिक को निलंबित कर दिया। उधर, इस मामले में शिकायतकर्ता सभासद निशिकांत संगल का कहना है कि पेंशन में गड़बड़ी का मामला 2016 से चल रहा है। वर्तमान ईओ रामेंद्र सिंह भी सात माह से नगरपालिका में तैनात है। उनके कार्यकाल में भी पारिवारिक पेंशन गलत तरीके से खातों में भेजी जा रही थी। उनका कहना है कि जांच पूरी होने से पहले ही लिपिक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर अधिकारियों ने अपना बचाव करने की कोशिश है। इस प्रकरण वे वे डीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।