फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaning in shelter home, special care should be taken of children

शेल्टर होम में सफाई, बच्चों का रखें विशेष ध्यान

Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cleaning in shelter home, special care should be taken of children
झिंझाना में कोविड हास्पिटल का निरीक्षण करते मंडलाआयुक्त संजय कुमार व आईजी लक्ष्मी सिंह व डीएम ए? - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद के नोडल प्रशासनिक अधिकारी मंडलायुक्त संजय कुमार और पुलिस नोडल अधिकारी आईजी लक्ष्मी सिंह ने शेल्टर होम पहुंचकर प्रवासी श्रमिकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद झिंझाना में हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों नोडल अधिकारी हरियाणा से पहुंचे प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए गए शेल्टर होम रॉयल पब्लिक स्कूल पहुंचे और यहां क्वारंटीन श्रमिकों के खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई, सैनिटाइजेशन और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था कर साफ-सफाई के लिए महिला कर्मियों को रखा जाए। इसके बाद दोनों नोडल अधिकारी हॉटस्पॉट क्षेत्र झिंझाना पहुंचे और सील किए गए इलाकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई भी आवागमन घर के बाहर ना हो। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, सीएमओ संजय भटनागर, एसडीएम सदर संदीप कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व सीओ कैराना प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
कोविड अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया
झिंझाना। नोडल अधिकारी मंडलायुक्त संजय कुमार व आईजी लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल लेवल वन पर पहुंचकर जानकारी ली और वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारियों ने अस्पताल में कोरोना संक्रमित चार लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डीएम, एसपी, सीएमओ के अलावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, डा. शशिकांत, निरीक्षक आरके शर्मा, नोडल चिकित्सा अधिकारी एमके चावला, आदि मौजूद रहे।

झिंझाना में कोविड हास्पिटल का निरीक्षण करते मंडलाआयुक्त संजय कुमार व आईजी लक्ष्मी सिंह  व डीएम ए?

झिंझाना में कोविड हास्पिटल का निरीक्षण करते मंडलाआयुक्त संजय कुमार व आईजी लक्ष्मी सिंह व डीएम ए?- फोटो : SHAMLI

ामली  रायल पब्लिक स्कूली में बनाये शैल्टरहोम की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी लेते मंडलाआयुक्त  ?

ामली रायल पब्लिक स्कूली में बनाये शैल्टरहोम की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी लेते मंडलाआयुक्त ?- फोटो : SHAMLI

शामली  रायल पब्लिक स्कूली में बनाये शैल्टरहोम की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी लेते मंडलाआयुक्त

शामली रायल पब्लिक स्कूली में बनाये शैल्टरहोम की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी लेते मंडलाआयुक्त- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed