फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaners created ruckus in the municipality and protested

Shamli News: सफाईकर्मियों का पालिका में हंगामा, प्रदर्शन किया

Tue, 10 Dec 2024 11:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
Cleaners created ruckus in the municipality and protested
कैराना नगरपालिका में प्रदर्शन करते कर्मचारी-संवाद
शामली, कैराना। नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने बैकलॉग कर्मचारियों को सार्वजनिक शौचालयों पर नियुक्त करने का विरोध किया और उनसे नगर में सफाई कराने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार को हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के शाखा कैराना अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय पर हंगामा और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बैकलॉग कर्मचारियों को पालिका कार्यालय से संबद्ध करने का विरोध किया गया था तथा उनसे मूल कार्य सफाई कराने की मांग की गई थी। लेकिन, मांग पूरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष दीपक पाहिवाल ने कहा कि 11 बैकलॉग कर्मचारी हैं, जिन्हें नगर में सफाई कार्य के बजाय सार्वजनिक शौचालयों पर ड्यूटी की बात सामने आई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक शौचालयों पर पूर्व से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा अपना कार्य ठीक प्रकार से किया जा रहा है। ऐसे में बैकलॉग कर्मचारियों की शौचालयों की ड्यूटी की आवश्यकता नहीं है। यह कार्य पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी और ईओ समीर कुमार कश्यप कर रहे हैं। इसी का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ईओ द्वारा उनके समाज के साथ भेदभाव व्यवहार किया जा रहा है, जिससे समाज के कर्मचारियों को मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने बैकलॉग कर्मचारियों से सफाई हल्कों में सफाई कार्य कराने की मांग की है। साथ ही, ईओ को पत्र देकर चेताया है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो मंगलवार को हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed