फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clay mining was being done without permission

बिना अनुमति हो रहा था मिट्टी का खनन

Mon, 16 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clay mining was being done without permission
चौसाना के गांव खेडी खुशनाम में मिटटी खुदाई में निकले सोने व चांदी के सिक्के निकलने की सुचना पर पह? - फोटो : SHAMLI
बिना अनुमति हो रहा था मिट्टी का खनन
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। गांव खेड़ी खुशनाम में बिना अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। रात में जेसीबी से मिट्टी उठाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से ढोई जाती थी। इस मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

खेड़ी खुशनाम में खेत में सिक्के निकलने का खुलासा इसलिए हो गया कि कुछ सिक्के ट्रैक्टर-ट्राली में ढोई जा रही मिट्टी के साथ चले गए। झटका लगने पर गांव के रास्ते पर सिक्के गिर गए। इन्हें ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेत मालिक को सिक्के निकलने की जानकारी रात में ही मिल गई होगी। उसने मौके से सिक्के इकट्ठा कर लिए होंगे। बताया जाता है कि मिट्टी का खनन बिना अनुमति के कराया जा रहा था। पुलिस एवं प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। सिक्के निकलने की सूचना पर चौसाना चौकी पुलिस और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी की। हालांकि खेत मालिक एवं ग्रामीणों ने सिक्के निकलने की बात से इंकार कर दिया। एडीएम अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम ऊन को सौंपी गई है। यदि मिट्टी का खनन बिना अनुमति किया जा रहा था तो कार्रवाई की जाएगी। सिक्कों के मामले में भी पता लगाया जा रहा है।

शामली : चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम में मिट्टी खोदाई में निकले सोने और चांदी के सिक्के निकलने के ब?

शामली : चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम में मिट्टी खोदाई में निकले सोने और चांदी के सिक्के निकलने के ब?- फोटो : SHAMLI

शामली : चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम की वह जगह जहां से खोदाई में सोने और चांदी के सिक्के निकले।

शामली : चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम की वह जगह जहां से खोदाई में सोने और चांदी के सिक्के निकले।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed