{"_id":"6132634d8ebc3e137b642684","slug":"classmates-brutally-beat-up-the-student-shamli-news-mrt554642361","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर धारदार हथियारों व बेल्टों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर धारदार हथियारों व बेल्टों से हमला
विज्ञापन
कांधला। हिंदू इंटर कॉलेज में मामूली विवाद के बाद छात्र को सहपाठियों ने धारदार हथियार और बेल्टों से पीटा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अभिभावकों ने घायल छात्र का उपचार कराने के बाद थाने जाकर नामजद तहरीर दी।
मोहल्ला जाट कॉलोनी पूर्वी यमुना नहर निवासी रूपेश प्रजापति का 14 वर्षीय बेटा मनदीप छोटी नहर स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार को छात्र प्रतिदिन की तरह कॉलेज पढ़ने के लिए गया था। आरोप है कि कक्षा में मनदीप के साथ अन्य दो छात्रों ने अभद्रता करते हुए गाली गलौच की। मनदीप ने इसका विरोध करते हुए अध्यापक से शिकायत की। अध्यापक ने दोनों छात्रों को कक्षा में अनुशासनहीनता की कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
इससे क्षुब्ध होकर दोनों छात्रों ने अवकाश होने पर मनदीप के घर जाते समय धारदार हथियार और बेल्टों से हमला कर दिया और बेरहमी से पीटा। मनदीप की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में छात्र के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और थाने में आरोपी छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।