{"_id":"661062f93ca8683721017214","slug":"class-9-student-from-jawahar-navodaya-vidyalaya-missing-under-suspicious-circumstances-shamli-news-c-26-1-smrt1048-119096-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध हालात में लापता
Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
शामली के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र के लापता होने की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन।
शामली। नवीन मुख्यालय के पास जवाहर नवोदय विद्यालय से बृहस्पतिवार रात कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। सुबह पीटी के समय छात्र के न मिलने पर विद्यालय प्रशासन में अफरातफरी मच गई। विद्यालय की ओर से परिजनों को छात्र के लापता होने के बारे में सूचना दी गई। परिजनों की सूचना पर आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर निवासी संजीव धीमान शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर फर्नीचर की दुकान करते है। उनका पुत्र आर्यन धीमान जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार सुबह छह बजे पीटी के दौरान छात्र उपस्थित नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई तो वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक को उनके घर भेजकर जानकारी ली तो पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंचा। छात्र के लापता होने से परिजन विद्यालय पहुंचे। परिजनों ने विद्यालय स्टाफ के साथ कैंपस में काफी देर तक सर्च किया, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने विद्यालय में पहुंचकर छात्र के बारे में जानकारी ली और जांच पड़ताल की, लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस व विद्यालय प्रशासन से छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग की। एसपी अभिषेक का कहना है कि जवाहर नवोदय विद्यालय से छात्र के गायब होने की सूचना मिली है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्र की जल्द बरामदगी की जाएगी।
विद्यालय के तीन सीसीटीवी कैमरे मिले खराब
जवाहर नवोदय विद्यालय में हॉस्टल की तरफ लगे तीन सीसीटीवी कैमरे खराब मिले और चार कैमरे चालू हालत में पाए गए। प्रधानाचार्य किरण प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में कुल 27 कैमरे लगे हैं। हॉस्टल की तरफ लगे चार कैमरे चालू हालत में है। तीन कैमरे करीब एक माह पहले खराब हो गए थे, जिन्हें ठीक कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आदर्श मंडी व गढ़ीपुख्ता थाने पर भटकते रहे परिजन
छात्र के लापता होने की सूचना देने के लिए परिजन पहले आदर्श मंडी थाने पहुंचे। वहां पर उन्हें विद्यालय भैंसवाल के रकबे में होने के कारण उन्हें गढ़ीपुख्ता थाने पर भेज दिया गया। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने बताया कि पूर्व में कुकर्म का मामला आदर्श मंडी थाने पर दर्ज हुआ था। इसलिए इसकी रिपोर्ट भी आदर्श मंडी थाने पर दर्ज की जाएगी। हालांकि गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद परिजन फिर थाना आदर्श मंडी पहुंचे। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
परिजनों ने विद्यालय प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, सुरक्षा पर उठाए सवाल
लापता छात्र के पिता संजीव धीमान व चाचा अंकित ने बताया कि आर्यन से उनकी दो दिन पहले बात हुई थी, उस समय उसने अपने को ठीक बताया था, लेकिन आज विद्यालय में उसके दोस्तों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह कई दिन से परेशान दिख रहा था, लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं बताया। परिजनों का यह भी कहना है कि दोस्तों ने यह भी बताया कि वह टीसी कटवाने की बात कर रहा था। रात में करीब 12 बजे तक वह कैंपस में था। इसके बाद वे सो गए और उन्हें छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दोस्तों ने बताया कि शिक्षक छात्र से रजिस्टर आदि पूरे कराने का भी कार्य कराते थे। परिजनों ने छात्र के लापता होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य व एक अन्य शिक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए विद्यालय में सुरक्षा के इंतजाम पर सवाल उठाए हैं। छात्र के पिता संजीव धीमान ने रोते हुए बताया कि उसे अपना बेटा सकुशल चाहिए। उसे नहीं पता कि उसका बेटा कहां और कैसे गायब हो गया।
आठ माह पहले भी छात्र से सामूहिक कुकर्म के मामले में चर्चाओं में रहा था विद्यालय
करीब आठ माह पहले कक्षा सात के छात्र से कुकर्म करने के मामले को लेकर भी जवाहर नवोदय विद्यालय चर्चाओं में रहा था। इस मामले में परिजनों की तरफ से आठ नाबालिग छात्रों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रधानाचार्य ने इस मामले में करीब 20 छात्रों को निलंबित किया था। पीड़ित छात्र का कहना था कि जब उसने सीनियर छात्रों से शिकायत की थी तो उन्होंने भी उसके साथ कुकर्म किया था और उसे ऊपरी मंजिल पर ले जाकर निर्वस्त्र कर लटकाकर पुलिस या शिक्षकों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में छात्रों के बीच लूडो खेलने को लेकर विवाद होने पर यह प्रकरण सामने आया था। उस घटना के दौरान भी विद्यालय में कई सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए थे। मुख्यालय से विद्यालय प्रशासन को सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने व चालू रखने के निर्देश दिए गए थे।
रात में कक्षा नौ का एक छात्र गायब हो गया है। विद्यालय में सुरक्षा के लिहाज से रात में विद्यालय का मुख्य गेट बंद रहता है। बाउंड्रीवॉल भी ऊंची होने के साथ कंटीले तार लगाए गए हैं। सुबह छह बजे पीटी के दौरान छात्र के उपस्थित न होने पर उसकी कैंपस में तलाश की गई, लेकिन उसका अभी पता नहीं चल सका। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस के साथ विद्यालय स्टाफ भी छात्र की खोजबीन में लगा है।
- किरण प्रकाश, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय शामली