{"_id":"65f753582d09c8d48c093ff8","slug":"class-10-student-dies-in-collision-between-two-bikes-shamli-news-c-26-1-sal1001-118171-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो बाइकों की टक्कर में कक्षा 10 के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो बाइकों की टक्कर में कक्षा 10 के छात्र की मौत
Mon, 18 Mar 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
कैराना में मृतक सलमान का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। शामली रोड पर ब्लॉक कार्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कक्षा 10 के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, मृतक के परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर निवासी सलमान (18) पुत्र इस्लाम दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव भूरा में अपने फूफा इमरान के घर आया हुआ था। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने फूफा की बाइक लेकर कैराना आया। जब वह वापस जा रहा था, तभी शामली रोड पर ब्लॉक कार्यालय के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार मुनव्वर (28) पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला इस्लामनगर कैराना गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों एवं एंबुलेंस की मदद से दोनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए उसके रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। बाद में परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतक सलमान ने कुछ ही दिन पहले कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, सीएचसी में भर्ती घायल मुनव्वर को पैरों की हड्डी फ्रैक्चर के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।