{"_id":"673786fabee6bc6263078d95","slug":"clash-between-two-parties-four-including-women-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-131819-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत चार घायल
Fri, 15 Nov 2024 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव खेड़ा कुर्तान में सेठपाल व नितिन पक्ष में चल रही रंजिश में बृहस्पतिवार को संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
नितिन पक्ष का आरोप है कि सेठपाल व उसके परिवार के लोग पीड़ित के घर में घुस आए और उसकी पत्नी गुड्डी के साथ मारपीट की। मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेठपाल पक्ष द्वारा थाने पर तहरीर देकर बताया गया कि वह घर पर बैठकर खाना खा रहा था तभी नितिन पक्ष के लोग घर में घुस आए और पीड़ित सहित उसकी पुत्री पूजा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।