फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clash between farmers and mill officials in Panchayat

Shamli News: पंचायत में किसान और मिल अधिकारियों में नोकझोंक की चेतावनी

Tue, 30 Jul 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 30 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Clash between farmers and mill officials in Panchayat
शामली गन्ना समिति कार्यालय किसानो के धरने पर  बोलते वक्ता
शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर खाप चौधरियों, सर्वखाप समन्वय किसान मंच द्वारा गन्ना समिति कार्यालय में पंचायत आयोजित की गई। बकाया भुगतान नहीं करने पर किसानों की मिल के अधिकारियों से नोकझोंक हुई। बाद में किसानों ने कहा कि यदि 30 अगस्त तक उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो वे एक सितंबर से शुगर मिल पर तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में खाप चौधरियों और सर्वखाप समन्वय किसान मंच के पदाधिकारियों की पंचायत हुई। पंचायत में त्रिवेणी चीनी मिल समूह के अधिकारियों को बुलाया गया। पंचायत में त्रिवेणी समूह के यूनिट हैड अनिल त्यागी के गैरहाजिरी में गन्ना महाप्रंबधक बलधारी सिंह, सतीश बालियान, उपमहाप्रबंधक दीपक राणा, करणपाल सरोहा आदि पहुंचे। मिल के अधिकारियों ने नया गन्ना भुगतान आगामी 15 अगस्त तक और वर्ष 2022-23 का बकाया गन्ना भुगतान आगामी 30 सितंबर तक करने की पेशकश रखी जिसे किसानों ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन

बाद में किसानों के कहने पर शामली चीनी मिल के अधिकारियों ने डीसीओ कार्यालय में पहुंचकर त्रिवेणी समूह के अधिकारियों से वार्ता की। दो चरणो में मिल अधिकारियों की घोषणा से किसान सहमत नहीं हुए। किसान पिछले साल के बकाया 214 करोड़ रुपये लेने की मांग पर अड़े थे। इस दौरान किसानों की मिल के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में खाप चौधरियों और सर्व खाप किसान समन्वय मंच के अध्यक्ष संजीव चौधरी सिलावर ने कहा कि शामली मिल के अधिकारियो को दस अगस्त तक नया गन्ना भुगतान और 30 अगस्त तक पुराना संपूर्ण गन्ना भुगतान का समय दिया गया है। साफ कहा कि 30 अगस्त तक संपूर्ण भुगतान नहीं हुआ तो आगामी 31 अगस्त को शामली गन्ना सहकारी समिति में महापंचायत होगी। एक सितंबर को शामली चीनी मिल पर तालाबंदी की जाएगी।
पंचायत में डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा, शोकेंद्र भैसवाल, श्याम सिंह बहावड़ी थांबेदार, संजीव हसनपुर थांबेदार, रविंद्र सिंह लांक थांबेदार, ऋषिपाल सिंह राठी थांबेदार करोड़ी, जयपाल सिह कसेरवा, नितिन वर्मा, रणपाल सिह, ओमकुमार कुड़ाना, महक सिंह, सुरेंद्र आर्य, कवरपाल हसनपुर, सुधीर बनत, विनोद, राजवीर सिंह मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता चेनपाल सिंह खंदरावली और संचालन यशपाल सिंह शेखपुरा की ओर से किया गया।

हर बार आश्वासन मिलता है
किसानों ने पंचायत में कहा कि उन्हें हर बार मिल प्रशासन की ओर से जल्द बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है। मगर भुगतान नहीं किया जाता, जिसके कारण किसानों को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। किसान बच्चों की स्कूल की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। बेटियों की शादी में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed